Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date: इस दिन जारी होगी 17वीं किस्त, मिलेंगे 3000 रुपये, जानें पूरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना राज्य की करोड़ो महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार हर पात्र महिला को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजती है।

हाल ही में लाडकी बहिन योजना की 16वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की गई, जिससे सभी लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। अब महिलाओं को अगली यानी 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार है। सरकार जल्द ही नवंबर महीने की राशि जारी करने जा रही है, जिसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने दी है।

Ladki Bahin Yojana क्या है?

लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार की एक प्रमुख सामाजिक योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत राज्य की 21 से 65 वर्ष की आयु वाली योग्य महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाते हैं ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

सरकार ने हाल ही में 16वीं किस्त जारी की है और अब Ladki Bahin Yojana 17th Installment जारी करने की पूरी तैयारी की जा रही है। इस योजना से अब तक करोड़ों महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, और नवंबर महीने में अगली किस्त मिलने से पहले ही महिलाओं में खुशी का माहौल है।

Free Silai Machine Yojana Form: फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म भरना शुरू ₹15000 मिलेंगे, ऐसे करें आवेदन

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date

महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी तक Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार नवंबर माह की राशि दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि यह राशि 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच दो चरणों में लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

इन महिलाओं को मिलेगा ₹3000 का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कुछ लाभार्थियों को Ladki Bahin Yojana 17th Installment में ₹3000 का लाभ मिलेगा। यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जिन्हें पिछली यानी 16वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था। ऐसे में सरकार दोनों महीनों की राशि (₹1500 + ₹1500) एक साथ ट्रांसफर करेगी। जिन महिलाओं को 16वीं किस्त मिल चुकी है, उन्हें नवंबर माह की केवल ₹1500 रुपये की राशि ही मिलेगी।

Free Solar Atta Chakki Yojana 2025: सरकार की बड़ी घोषणा, अब हर घर में फ्री बिजली से आटा पिसेगा

लाडकी बहिन योजना 17वीं किस्त के लिए पात्रता

लाडकी बहिन योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं जो नीचे निम्नलिखित है –

  • आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदिका या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता (Income Tax Payer) नहीं होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन (Four Wheeler) नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना अनिवार्य है ताकि उसकी पात्रता की पुष्टि की जा सके।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए सक्रिय होना जरूरी है।
  • अगर किसी लाभार्थी महिला ने अभी तक eKYC नहीं की है, तो उसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए, अन्यथा राशि ट्रांसफर में दिक्कत आ सकती है।

PM Kisan 21st Installment :खुशखबरी पीएम किसान योजना की 21वी क़िस्त का इंतजार हुआ ख़त्म जल्द चेक करें

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Status Check कैसे करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपकी Ladki Bahin Yojana 17th Installment की राशि आई या नहीं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन स्टेटस आसानी से चेक कर सकती हैं। इसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर “Applicant Login (अर्जदार लॉगिन)” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना User ID और Password दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “Payment Status” या “Installment Status” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना Application Number और Captcha Code भरना होगा।
  • सबमिट करते ही आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी कि आपकी Ladki Bahin Yojana 17th Installment आपके खाते में भेजी गई है या नहीं।

इसके अलावा, जैसे ही राशि आपके बैंक खाते में आती है, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS प्राप्त होगा। यदि SMS नहीं आता है, तो आप बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवा सकती हैं या Google Pay, PhonePe या Paytm के माध्यम से भी अपनी DBT एंट्री देख सकती हैं।

Leave a Comment

Join WhatsApp Group Join Group!