PM Kisan 21st Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो 3 किस्तों में ₹2000-₹2000 करके दी जाती है।
यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है ताकि वे अपनी खेती से जुड़ी जरूरी जरूरतें जैसे बीज, खाद और उपकरण खरीद सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई थी और अब इसकी 21वीं किस्त का इंतजार खत्म हुआ
PM Kisan 21वीं किस्त 2025 कब आएगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में 21वीं किस्त, जो तीसरे चक्र (दिसंबर से मार्च) का हिस्सा है, सत्यापन प्रक्रियाओं के अधीन, नवंबर 2025 में प्रदान किए जाने की उम्मीद है। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर की है।अगर आपने PM Kisan पोर्टल पर सही KYC अपडेट किया हुआ है, तो आपकी किस्त आपके खाते में जल्द पहुंच जाएगी। जैसे ही किसानों के किस जारी होगी प्रधानमंत्री किसानों को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी देंगे तब तक आपके इंतजार करना होगा कि प्रधानमंत्री पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी
अगर आप भी 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए कारणों से आपकी किस्त अटक सकती है.
e-KYC न कराना: सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के भुगतान नहीं किया जाएगा.
आधार लिंकिंग: बैंक अकाउंट आधार से लिंक न होना.
गलत बैंक डिटेल: IFSC कोड गलत होना, बैंक अकाउंट बंद हो जाना या आवेदन के समय गलत जानकारी देना.
किस्त पाने के लिए तुरंत करना होगा ये काम
अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपकी 21वीं किस्त न अटके, तो आज ही ये काम पूरे करें.
PM Kisan e-KYC: तुरंत PM Kisan पोर्टल या CSC सेंटर पर जाकर e-KYC पूरी करें.
बैंक अकाउंट चेक: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है और सक्रिय है.
PM Kisan 21st installment Kab Ayegi
त्योहार का सीजन बीतने के बाद किसानों के मन में एक ही सवाल है कि आखिरी अगली किस्त कब आएगी। अगर आप भी उन्हीं किसानों से एक हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त इसी सप्ताह यानी 1 से 5 नवंबर के बीच, किसानों के खाते में 2000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है.
किस्त पाने के लिए E-KYC जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी बेहद जरूरी है। अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो आपके बैंक अकाउंट में 2000 रुपये नहीं आएंगे। इसलिए सभी पीएम किसान लाभार्थी 21वीं किस्त से पहले अपनी E-kyc पूरी कर लें। बता दें कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अगस्त में आई थी। उस वक्त 9.8 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक ऐसी पहल है जो छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई थी। इसकी शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में हुई थी और तब से यह योजना लाखों किसानों के लिए राहत का जरिया बन चुकी है। इसके तहत हर चार महीने में ₹2,000 की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है, यानी सालभर में कुल ₹6,000 की मदद मिलती है।
आपके खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक
- – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। –
- यहां पर ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक करें।
- – अब अपना आधार नंबर, कैप्चा दर्ज करके सब्मिट पर क्लिक करें। –
- आपको अब स्क्रीन पर स्टेट्स दिख जाएगा।
लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में नाम चेक करें
- pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- ‘Kisan Corner’ सेक्शन में ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें.
- अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
- ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करके अपना नाम सूची में देखें.
सरकार का लक्ष्य है कि इस बार हर योग्य किसान के खाते में समय पर PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त पहुंचे. इसलिए सभी जरूरी प्रक्रियाएँ जल्द से जल्द पूरी कर लें.
PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
अपने पेमेंट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- pmkisan.gov.in पर जाएं।
- बेनिफिशियरी स्टेटस चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करें।
- कैप्चा सॉल्व करें और एंटर दबाएं।
- अब आपको जानकारी मिल जाएगी कि किस्त का क्या स्टेटस है।
ई श्रम कार्ड धारकों को ₹5000 रुपए प्रति माह मिलेगा आवेदन शुरू जल्दी करें E Shram Card